अरवल: सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने वाले 5 लोगों को गांधी मैदान में डीएम ने दिया पुरस्कार
Arwal, Arwal | Jan 26, 2024 अरवल से गुजरने वाली सड़कों पर हादसे में घायल लोगों की जान बचाने के उपरांत 5 लोगों को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरस्कार दिया। जान जोखिम में डालते हुए सड़क हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए इन लोगों द्वारा पहुंचाया गया था। जिसके कारण उनकी जान बच गई थी।