सलेमपुर: कुंडली में आयोजित हुआ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा नमो मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम
सलेमपुर के कुन्डौली में स्थित ॐ साई कृपा महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से नए बने मतदाताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में युवाओं को वोट भारत की दिशा तय करेगा।