मंदसौर: नालछा माता मंदिर पर नवरात्रि के समापन पर उमड़ी भक्तों की भीड़, चांदी के आभूषणों से किया गया देवी मां का श्रृंगार
मंदसौर नालछा माता मंदिर पर आज भक्तों की भीड़ उमड़ रही है इसको लेकर मंदिर में आज दिन भर विशेष आयोजन हुए इसी क्रम में शुक्रवार सुबह महा आरती और नवमी की आरती की गई,कल वाड़ी विसर्जन एवं चूल का आयोजन होगा जिसमें आग के अंगारों से मां के भक्त जय माता दी जय माता दी कहते हुए निकलेंगे,