कोटड़ा: अवैध देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार
Kotra, Udaipur | Aug 28, 2024 पुलिस थाना हिरण मगरी एवं डीएसटी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टे और ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दर्शन सिंह एवं डीएसटी प्रभारी धनपत सिंह के सुपरविजन में टीम ने आरोपी डोनेश उर्फ हनी निवासी धानमंडी को गिरफ्तार किया जिसके पास 2 ज़िंदा कारतूस और एक देशी कट्टा मिला।