डुमरांव: पटरी पर फंसी बाइक, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, बड़ा हादसा टला, लाइव वीडियो आया सामने
Dumraon, Buxar | Mar 26, 2026 डुमरांव के पश्चिमी रेल फाटक पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फाटक बंद होने की बावजूद एक बाइक सवार द्वारा फाटक को पार करने की कोशिश की जा रही थी। इसी बीच उसकी बाइक अप मेन लाइन की पटरी पर ही फंस गई। सामने से ट्रेन आ रही थी। लोको पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपकर ब्रेक लगा दिया।