सुल्तानपुर: इसौली में अशरे की आखिरी मजलिस में मौलाना ने कर्बला की दास्तान सुनाई, बड़ी संख्या में जुटे अकीदतमंद
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र के इसौली गांव में मोहर्रम की 12वीं तारीख पर विशेष मजलिस का आयोजन किया गया। 8 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित इस मजलिस में अकबरपुर से आए मौलाना आजम हुसैन ने खिताब किया। मौलाना आजम हुसैन ने कर्बला की घटनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे यजीदियों ने इमाम हुसैन के बीमार बेटे को भी नहीं बख्शा।