भरतपुर: जवाहर नगर कॉलोनी में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर जहर की शीशी लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
भरतपुर के पैघोर गांव का रहने वाला युवक पांचवी बार फिर से पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर 4 बार पहले भी पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। इसके अलावा एक बार भू समाधि ले चुका है। आज फिर से युवक जवाहर नगर कॉलोनी स्थित बीजेपी कार्यालय के पास पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस बार युवक अपने पास एक छोटी बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा है।