चीनोर: ग्वालियर के सहायक संचालक उद्यानिकी कार्यालय परिसर में उद्यानिकी किसान मेले का हुआ शुभारंभ
ग्वालियर के सहायक संचालक उद्यानिकी कार्यालय परिसर में चार दिवसीय उद्यानिकी किसान मेले का उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा शुभारंभ किया गया । इस आयोजन में किसानों को प्रशिक्षित करने के साथ- साथ उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए जाएँगे।