रातू: रांची प्रेस क्लब का मीडिया क्रिकेट कप 2025, प्रखंड के जेके क्रिकेट अकेडमी मैदान में हुआ शानदार समापन
Ratu, Ranchi | Feb 16, 2025 द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया क्रिकेट कप 2025 का रविवार कि संध्या 5:00 बजे शानदार समापन हुआ। प्रखंड के जेके क्रिकेट अकेडमी मैदान में खेले गए मीडिया कप के फाइनल मुकाबले में मयूराक्षी ने अमानत को रोमांचक मुकाबले में हराकर इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया।