चकिया क्षेत्र के भटरौल मे पशुओ के लिये रखे चारे पर विशालकाय सर्प देखा गया। जिसके बाद सर्प को निशाना बनाने के लिये पास ही एक नेवला झपटा मारने के लिये सर्प का चक्कर लगा रहा था। जिसका वीडियो बना कर ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार दोपहर 02 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वही सर्प व नेवले की लड़ाई देखे के लिये ग्रामीण मौके पर ग्रामीणों की काफ़ी भीड़ लगी रही।