बैरागढ़ निवासी 21 वर्षीय राजकुमार ठाकुर मछली मारने की बात कहकर मंगलवार के दिन घर से गया था, लेकिन शनिवार को दूधी नदी घोघरा तट पर उसकी लाश मिली है। घटना की सूचना पर चीचली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल चीचली भेजा।