लोहरदगा: डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत: सीमित संसाधनों में पौष्टिक भोजन तैयार करना ही असली दक्षता है
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन 2025-26 का आयोजन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत उपस्थित रहे।