बांदा: जमालपुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Banda, Banda | Dec 2, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव के पास दिन मंगलवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं। परिजनों नें दोनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों घायल बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव निवासी हैं।