बमोरी: बमोरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कलस्टर मुख्यालय कपासी पर दिनांक 23 फरवरी को होगा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन |
Bamori, Guna | Feb 22, 2024 कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बमोरी, कलस्टर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ के आयोजन के आदेश जारी किये गये हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक द्वारा जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत बमोरी के ग्राम पंचायत कपासी, बरवन, वर्धा, पाडोन, नर्वदा, टिली, छिकारी, जोहरी, सिलावटी कपासी तथा चकलोड़