ओबरा: डाला वैष्णो मंदिर के पास कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर, दोनों वाहन चालकों के बीच हुआ विवाद
Obra, Sonbhadra | Mar 19, 2025 सोनभद्र के डाला वैष्णो मन्दिर के पास चोपन के तरफ से आ रही ट्रक से गलत तरीके से कार चालक के द्वारा पास (ओवरटेक ) लेने के दौरान कार व ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित कार चालक ने सड़क पर ट्रक के आगे अपनी कार को खड़ी कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।