पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, पेंटून पुल पर आवागमन जारी, रात में रास्ते पर न आने की अपील
हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट स्थित पेंटून पुल पर शारदा नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। इस संबंध में पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का कुछ जलस्तर बढ़ा है और बारिश की बजह से पुल के रास्ते पर हल्की कीचड़ हो गई है। हालांकि, वर्तमान में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है और किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं है।