जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के मानपारा गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से चार लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से मौके पर पहुंची पीआरवी 112 के द्वारा सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया था,जहां से गंभीर अवस्था के चलते दो घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।