सोनो: झाझा यक्षराज स्थान समीप वनक्षेत्र में बिहार खुदरा बिक्रेता महासंघ का हुआ वार्षिक चुनाव सह वनभोज
Sono, Jamui | Jan 28, 2024 व्यापारियो के हित मे कार्य करने वाले व्यवसायी संगठन बिहार खुदरा बिक्रेता महासंघ का वार्षिक चुनाव सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को यक्षराज स्थान समीप वनक्षेत्र में आयोजित किया गया।जिसमें महासंघ के सभी सदस्य उपस्थित होकर अपने अपने मतो का प्रयोग किया।हालांकि समाचार प्रेषण तक चुनाव की प्रक्रिया जारी था।इस दौरान महासंघ के सदस्यो ने एक बैठक भी किया।