धनौरा: गजरौला रेलवे स्टेशन पर जागरण का आयोजन, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
शुक्रवार रात 11:00 अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर पर जागरण का आयोजन किया गया। जैसे ही जागरण की सूचना आसपास के लोगों को लगी तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां कलाकारों ने शंकर भोले,काली मां, गोरा पार्वती और अन्य कई रूप दिखाएं वही शंकर भोले के नृत्य देख लोगों का मन मोह लिया।