हिण्डौन: क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहा, सड़क पर वाहन चालकों को हुई परेशानी, मौसम विभाग ने कोहरा छाने की जताई आशंका
हिंडौन क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहा।जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात प्रभावित हुआ। कई वाहन धीमी गति से चलते देखे गए। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि से ही कोहरे का असर दिखाई दिया। सोमवार सुबह 8:00 बजे तक कोहरे की वजह से निजी वाहनों और रोडवेज बसों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। कुछ स्थानों पर वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाई।