मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन सूर्य नगर चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
सूर्य नगर मुख्य चौराहे पर टूटी सड़क और अधूरे निर्माण कार्यों की वजह से दो बाइके के आपस में टकरा गई ,हादसे में खारची गांव निवासी रमेश पुत्र प्रताप गंभीर घायल हो गया, साथ ही दूसरी बाइक सवार के हल्की चोट आई, सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया ,जिसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने पाली रेफर किया।