आरा: नूरपुर गांव में हुए तीन लोगों की हत्या मामले में 2 घंटे के अंदर 2 अभियुक्त गिरफ्तार,एसपी प्रमोद कुमार ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2024 एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घर वालों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि 12 अगस्त को ही उनके पड़ोसी भोला चौधरी और उनके लड़कों के द्वारा चेतावनी दी गई थी, कि कल तुम्हारा परिवार सुबह नहीं देख पाएगा। आरंभिक जांच और घर वालों के निशानदेही पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी चल रही है।