गलियाकोट: बड़गी चौराहा बसस्टेंड पर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
बडगी चौराहा बस स्टेन्ड एव मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा मौके पर एक अवैध दुकान को ध्वस्त किया गया । मंगलवार को गलियाकोट उप-खण्ड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक के निर्देश पर तहसीलदार पंकज कुमार कलासुआ, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियन्ता ममता परमार एवं ग्राम पंचायत सहित विभागो के कार्मिको को लेकर चीतरी-बडगी बस स्टेन्ड चौराहे पर पंहुचे।