ऋषिकेश: रायवाला इलाके के गौहरी मांफी में पुलिस ने गंगा किनारे लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा, गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है
लगातार 3 दिन से मूसलाधार बारिश के चलते हालत बदतर होते जा रहे हैं और रायवाला इलाके में पुलिस की टीम पहुंची गौहरी माफी और गंगा के तटीय इलाकों में ।लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लाउडस्पीकर पर घोषणा की जा रही है। क्योंकि लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंचने वाला है।