फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मंगलवार को हुई मौत, मृतक संख्या हुई तीन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 32 वे मोबाइल स्टोन पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया मृतक संख्या तीन हो गई । एक युवक की दुर्घटना के समय ही मौत हो गई थी पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।