रैपुरा: रक्सेहा में तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक हुआ फरार
Raipura, Panna | Apr 29, 2025 पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग अंतर्गत रक्सेहा क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो वाहन ने एक बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फ़रार हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन बड़ी तेज़ी से आ रहा था और उसने अचानक बाइक को टक्कर मार दी।