आरा: ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान को लेकर किया गया जागरूक, वोटिंग करा कर समझाया गया वोट का महत्व
Arrah, Bhojpur | May 4, 2024 बाम्पली में मौजूद ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया गया। इस दौरान स्कूली प्रशासन के द्वारा मतदान का नाट्य रूपांतरण किया गया और छात्र-छात्राओं को मतदाता बना करके वोटिंग कराया गया। साथ ही पोलिंग अधिकारी भी छात्र-छात्राओं को ही बनाया गया। बताते चले कि लोकसभा चुनाव को लेकर के हर तरफ मत के महत्व को समझाया गया है।