खुरई: अजमेर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता में खुरई की जन्नत कुर्मी ने किया मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हुआ भव्य स्वागत
Khurai, Sagar | Jan 27, 2026 खुरई की जन्नत कुर्मी ने अजमेर में आयोजित 6 दिवसीय शालेय राष्ट्रीय खो -खो प्रतियोगिता में मप्र बालिका 14 वर्ष टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर देश में अपने शहर और परिवार का नाम रोशन किया. मंगलवार दोपहर 3 बजे खुरई लौटने पर परिवार और स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया, जन्नत ने बताया कि यहाँ तक पहुंचने में उसके खेल शिक्षक व माँ का योगदान रहा