गुलाना: अकोदिया में जंगली जानवर का आतंक, दो कुत्तों का शिकार, वन विभाग चीता या लकड़बग्घे की पहचान करने में जुटा
अकोदिया की संजय कॉलोनी में पिछले दो दिनों से एक जंगली जानवर का आतंक है। इस अज्ञात जानवर ने अब तक दो कुत्तों का शिकार किया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यह जानवर चीता या लकड़बग्घा हो सकता है। थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे बताया कि इस संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।