चान्हो: झारखंड में 13 मई से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश।
Chanho, Ranchi | May 10, 2024 झारखंड में पिछले दिनों अत्यधिक गर्मी व लू से लोग परेशान थे। चिलचिलाती धूप से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। इसे देखते हुए पहले स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया था।फिर हीट वेव के कारण KG से 8 की कक्षाएं स्थगित करनी पड़ी और नौवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात से 11:30 बजे तक संचालित की गयी थीं।