उदवंत नगर: सक्षमता परीक्षा के विरूद्ध नियोजित शिक्षकों ने आरा में निकाला मशाल जुलूस
सक्षमता परीक्षा के विरूद्ध नियोजित शिक्षकों ने आरा में मशाल जुलूस निकाला और आरा शहर का भ्रमण किया। जुलूस में शामिल शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह जुलूस सरकार द्वारा सक्षमता परीक्षा लेने के आदेश को लेकर निकाला गया है। ताकि सभी नियोजित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध करें। जिससे सरकार यह आदेश वापस लेने पर मजबूर हो जाए।