गोपालगंज: भोजपुरवा गांव के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 3 साल के बच्चे की मौत, एक युवक घायल
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मासूम की मौत जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक जख्मी हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।