आरा: शाहबाद में सुधा डेयरी के प्लांट इंचार्ज को लहरिया कट बाइक सवार ने सर्किट हाउस के समीप टक्कर मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 6, 2025 शाहाबाद सुधा डेयरी के प्लांट इंचार्ज को बाइक सवार नाबालिक लड़के ने टक्कर मारकर किया जख्मी। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप की बताई गई है। जख्मी प्लांट इंचार्ज कुमार दिवाकर ने बताया कि वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे और जैसे ही में रोड पर है वैसे ही सामने से एक नाबालिक लड़का लहरिया कट बाइक चलाते हुए आया और टक्कर मार दिया।