बेरमो: कारो बस्ती के विस्थापित तथा बीएण्डके प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद आंदोलन को किया गया स्थगित
Bermo, Bokaro | Mar 14, 2024 कारो परियोजना में आंदोलन को लेकर कारो विस्थापित और महाप्रबंधक बीएंडके के साथ ऑफिसर क्लब के सभागार में बैठक हुई। वार्ता सकारात्मक रही और आगामी आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। महाप्रबंधक के रामकृष्ण ने कहा कि विस्थापितों का हर सुख, सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित रोजगार का ध्यान रखना कोल इंडिया प्रबंधन की प्राथमिकता है।