आरा: महुली गांव स्थित पुल के समीप अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2025 आरा-सलेमपुर मुख मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव स्थित पुल के समीप बुधवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।