बरेली: बरेली के सरन हॉस्पिटल पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, डॉ. अनीस बेग ने कराया जलपान
सावन माह के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के सरन हॉस्पिटल पर डॉ. अनीस बेग ने 'पीडीए' की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया। शिवभक्तों को फल, जलपान और पुष्पवर्षा के साथ सम्मानित किया गया। डॉ. अनीस बेग ने इसे सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया और लोगों से शिवभक्तों को सहयोग देने की अपील की। इस सेवा कार्य में पीडीए कार्यकर्ताओं सहित नेता मौजूद रहे।