कचेरन पुरवा गांव में कुएं में पानी पीने गए बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Mar 26, 2026
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे लवकुशनगर थाना क्षेत्र के कचेरन पुरवा गांव में बकरी चराने गए दो 12 वर्षीय बच्चों की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी पीने के दौरान एक बच्चा कुएं में गिरा, जिसे बचाने दूसरा भी कूद गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।