धार: धार के देदला फाटे पर सड़क हादसे में घायल महिला की दर्दनाक मौत
Dhar, Dhar | Sep 16, 2025 धार के देदला फाटे पर हुए सड़क हादसे में घायल हुई एक महिला की दर्दनाक मौत।धार के देदला फाटे पर 14 सितंबर को ई-रिक्शा और वेगनर कार की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में दो महिलाएं और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में धार निवासी रेशम बाई की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।