बहादुरगढ़: वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में सीमा ने जीते 2 स्वर्ण पदक, गांव परनाला में खुशी की लहर
शुक्रवार को 4 बजे ग्रामीणों ने सीमा के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। बता दें कि अमेरिका के बर्मिंघम में चल रहे वल्र्ड पुलिस व फायर गेम्स 2025 में गांव परनाला की बहू सीमा ने कराटे स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। परनाला के भूप सिंह राठी के छोटे बेटे सूरज राठी और उनकी पत्नी सीमा 2018 से आसाम राइफल में देश की सेवा कर र