आरा: लोदीपुर गांव के समीप बालू लदे ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2024 सकड्डी-नासरीगंज मुख मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप रविवार की सुबह अनियंत्रित बालू लदे टेलर ने बाइक सवार महिला समेत दो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।