ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न मांगों को लेकर दिया डीएम को पत्र
कलेक्ट्रेट पहुंच कर जनअधिकार पार्टी के जिलाअध्यक्ष नंदलाल पासी ने डीएम को एक पत्र सौंपा और कहा कि लगातार डीजल पेट्रोल के दामों की बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी कीमत घटाई जाए, सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। जाति की जनगणना कराई जाए। बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर पत्र दिया।