दनियावां: दनियावां सूर्य मंदिर तालाब में डूबने से युवक की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
Daniawan, Patna | Mar 25, 2026 दनियावां सूर्य मंदिर तालाब में छठ पूजा के दौरान स्नान के क्रम में एक युवक की डूबकर मौत हो गई है। छठ की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। मृतक शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के छोटी केवई गांव निवासी अखिलेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। दनियावां थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।