आरा: गीधा के समीप बाईक औऱ ट्रक की टक्कर में बाइक सवार भाई बहन घायल आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर
Arrah, Bhojpur | Aug 29, 2024 गीधा थाना क्षेत्र के गीधा के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी पुनवासी महतो के पुत्री महेश कुमार और पुत्री सोनू कुमारी घायल हो गई। घायल भाई बहन को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बहन को पटना रेफर कर दिया है। वही भाई का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।