मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में 108 एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारी की सड़क हादसे में हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर बघौली निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह बीती रात्रि में विक्की पर सवार होकर ड्यूटी के लिए एंबुलेंस पर जा रहा था। तभी राजपूत पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे सत्येंद्र घायल हो गया। वहीं 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।