मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र के मंछना पेट्रोल पंप के पास बाइक और बाइक रेड़ी की भिड़त में एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
एलाऊ थाना क्षेत्र के मंछना पेट्रोल पंप के पास शिकोहाबाद के गांव चुरेली निवासी रंजीत कुमार पुत्र राजाराम बाइक रेड़ी से परिगवा से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी मंछना पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक रेड़ी बाइक से टकरा गई जिससे बाइक रेड़ी सवार रंजीत कुमार घायल हो गए। घायल रंजीत कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।