बूंदी: अवैध जल सम्बन्ध लेने वालों की नहीं होगी खैर
जलदाय विभाग एक्शन मोड़ पर
Bundi, Bundi | Apr 20, 2024 सम्पूर्ण जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को निर्धारित पर्याप्त मात्रा में पेयजल प्राप्त हो इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने निर्देश जारी किये हैं। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अवैध जल सम्बन्ध काटने तथा बूस्टर जप्त करने के अभियान को और अधिक प्रभावी तौर पर चलाने के निर्देश दिए है।उपभोक्ता के विरूद्ध पेयजल चोरी का मुकदमा थाने में दर्ज करवाया जावेगा।