उज्जैन शहर: विष्णु सागर तालाब में खेलते समय गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
विष्णु सागर तालाब से शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। वह परिवार के साथ पिकनिक पर गई थी और खेलते समय तालाब में डूब गई।जयसिंहपुरा की राजीव रत्न कॉलोनी निवासी रवनीत कौर आनंद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार उसके पैर में कांटा चुभ गया था। मां चप्पल लेने गई, इसी दौरान कुछ ही सेकंड में बच्ची नजरों से ओझल हो