बाप: जिले के जांबा चौराहा स्थित रेल्वे अंडर ब्रिज में जलभराव,फलोदी विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
Bap, Jodhpur | Aug 17, 2024 फलोदी जिले में जल भराव के कारण हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं जिसके चलते बारिश थमते ही निचले हिस्सों में जल भराव की भयावाह स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में गांव व ढाणियों का शहर से लगभग संपर्क टूट चुका है वहीं सड़क मार्ग देखे जाएं तो बिल्कुल टूट कर बड़े-बड़े खड्डों में तब्दील हो चुके है।