रामगढ़ चौक: गौशाला में लगी आग तीन पशु झूलसे लाखों का हुआ नुकसान। लखीसराय जिले के औरे पंचायत के गरसंड की घटना
गौशाला में लगी आग तीन पशु झूलसे लाखों का हुआ नुकसान। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत औरे पंचायत के गरसंडा गांव में मंगलवार की सुबह पूर्व प्रखण्ड प्रमुख पति सियाराम सिंह उर्फ संदीप कुमार की गौशाला में अचानक आग लग गई। जिससे तीन पशु गंभीर रूप से झुलस गए तथा गौशाला में लगा बिजली पंखा मोटर पशु चारा आदि सामान जलकर राख हो गया।