सरस्वती पूजा के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना को लेकर हिलसा थाना एवं करायपरसुराय थाना द्वारा लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पूजा समिति अथवा आयोजकों को अनिवार्य रूप से थाना से लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही प्रतिमा की स्थापना करनी होगी। थाना प्रशासन ने बताया कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने